खेत तालाब योजना उत्तर प्रदेश: ऑनलाइन आवेदन Khet Talab Yojana Apply

Khet Talab Yojana Uttar Pradesh:- खेती का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा सिंचाई है जिसके लिए किसानों को जल की आवश्यकता होती है। हमारे देश में अधिकतर किसान बिजली से चलने वाले ट्यूबवेल या अन्य स्रोतों से जल की प्राप्ति करते हैं।

Khet Talab Yojana ke kya labh hai

जिसके कारण दिन-प्रतिदिन भूजल का स्तर नीचा होता जा रहा है और साथ ही किसानों को ट्यूबवेल से सिंचाई करने से उनकी फसल लागत में भी वृद्धि हो रही है। इन सभी बातों को मद्देनजर रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य में खेत तालाब योजना को नियोजित किया है। इस योजना के तहत राज्य के किसानों को उनके खेत के एक भाग को तालाब में परिवर्तित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगा। इन तालाबों में बारिश की पानी को एकत्रित किया जा सकेगा। जिसका उपयोग बाद में किसान खेती की सिंचाई करने में कर सकेंगे। तो आइए और हमारे साथ जानिए  क्या है Khet Talab Yojana Uttar Pradesh 2023?

Khet Talab Yojana Uttar Pradesh 2023

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सन् 2013 में Khet Talab Yojana को शुरू किया गया था। जिसे सरकार ने बाद में किसी कारणवश बीच में ही रोक दिया था। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इस योजना के महत्व को देखते हुए इसे दोबारा से राज्य में लागू कर दिया है। उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना  के माध्यम से किसानों को उनके खेत के एक हिस्से को तालाब में बदलने पर अनुदान प्रदान किया जाता है। यह अनुदान आने वाले खर्चे का 50% होता है। यह योजना एक तरह से जल संरक्षण पर आधारित है जो तालाबों में बारिश के पानी को संरक्षित करेंगी। ताकि किसान इस संरक्षित पानी का उपयोग अपने खेत की सिंचाई करने में कर सके। इसके अलावा इन तालाबों में किसान मछली पालन भी कर सकेंगे जिससे उन्हें आय का एक ओर स्रोत प्राप्त होगा। यूपी खेत तालाब योजना 2023 राज्य के भूजल स्तर को नियंत्रित करेगी और ट्यूबवेल के कारण किसानों की बढ़ती हुई खेती लागत को भी कम करेंगी।

Kisan Karj Mafi Yojana Kya Hai In Hindi

उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामKhet Talab Yojana Uttar Pradesh
शुरू की गईउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के किसान
उद्देश्यसिंचाई हेतु तालाब निर्माण पर अनुदान प्रदान करना
अनुदान की राशिनिर्माण खर्च का 50%
साल2023
राज्यउत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://upagripardarshi.gov.in/Index-hi.aspx

राजस्थान जल होज योजना के लाभ

Khet Talab Yojana 2023 के तहत अनुदान राशि

खेत तालाब योजना उत्तर प्रदेश 2023 के तहत प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को खेत में तालाब का निर्माण करने पर आने वाले खर्चे का 50% अनुदान दिया जाता है। छोटे तालाब के निर्माण करने पर लगभग ₹105000 का खर्चा आता है इस खर्चे का सरकार द्वारा 50% यानी 52500 रुपए सरकार द्वारा वहन किए जाते हैं और बड़े तालाब के निर्माण पर लगभग 228400 रुपए का खर्च आता है। जिसका 50% यानी अधिकतम 114200 रुपए का खर्च प्रदेश सरकार द्वारा खुद वहन किया जाता है इसके अलावा प्लास्टिक लाइनिंग के काम में आने वाले खर्च पर ₹75000 की अतिरिक्त राशि ओर प्रदान की जाती है।

अब तक राज्य में UP Khet Talab Yojana के माध्यम से 2000 से भी अधिक तालाबों का निर्माण किया जा चुका है। बुंदेलखंड के चित्रकूट, हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर एवं महोबा में यह तालाब बनाए जा चुके हैं। अब राज्य में 3300 नए तालाब ओर बनाने का कार्य किया जा रहा है। यह योजना राज्य के किसानों के सामने पानी की आने वाली समस्याओं को दूर करेगी और उन्हें सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाएगी।

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना क्या है?

UP khet Talab Yojana 2023 के तहत तालाब का आकार

Khet Talab Yojana ka online apply kaise kare

राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत निम्नलिखित आकार के तालाबों पर 50% का अनुदान प्रदान किया जाएगा

  • छोटे तालाब का आकार- 22x20x3 मीटर 
  • बड़े तालाब का आकार- 35x30x3 मीटर

CHC Farm Machinery In Hindi

खेत तालाब योजना उत्तर प्रदेश के फेज

UP Khet Talab Yojana को सरकार द्वारा दो फेज में विभाजित किया गया था जो निम्नलिखित इस प्रकार है।

पहला फेज उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड जिले में इस योजना को सबसे पहले शुरू किया गया था। जहां पर लगभग 2000 तालाबों का निर्माण किया गया था। इन तालाबों के निर्माण में 12.20 करोड़ रुपए का खर्च किया गया था।

दूसरा फेज-  यूपी खेत तलाब योजना के दूसरा फेज में बुंदेलखंड क्षेत्र के 44 जनपदों एवं 167 अतिदोहित व क्रिटिकल श्रेणी का चयन किया गया हैं। जिनमें 3084 तालाबों का निर्माण कार्य संपूर्ण हो चुका है। जिन पर सरकार द्वारा 27.88 करोड़ रुपए का खर्च किया गया है।

राष्ट्रीय बागवानी मिशन (NHM) क्या है?

UP khet Talab Yojana 2023 का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के किसानों को उनके खेत में तालाब निर्माण करवाकर सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाना है। क्योंकि उत्तर प्रदेश में प्रतिवर्ष सबसे अधिक धान की फसल बोई जाती हैं जिसमें बहुत अधिक मात्रा में पानी का उपयोग होता है। लेकिन वर्तमान समय में गिरते हुए भूजल स्तर के कारण किसानों को पर्याप्त मात्रा में पानी प्राप्त करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य में यूपी खेत तालाब योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से किसानों को खेती की सिंचाई करने हेतु तालाब निर्माण करवाने पर 50% का अनुदान प्रदान किया जाएगा। अब राज्य के किसान Khet Talab Yojana Uttar Pradesh 2023 के द्वारा निर्मित हुए तालाबों में बारिश के पानी को इकट्ठा कर सकेंगे जिसका इस्तेमाल वह अपनी खेती कार्यों में कर पाएंगे।

जैविक खेती प्रोत्साहन योजना की पूरी जानकारी हिंदी में

खेत तालाब योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश सरकार अपने राज्य के किसानों के हित में Khet Talab Yojana को नियोजित किया गया है।
  • इस योजना के तहत किसानों को उनके खेत में कृषि कार्यों के लिए तालाब निर्माण करवाने पर आने वाले खर्चे का 50% आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किया जाता है।
  • सरकार का इस योजना को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना है।
  • इस योजना के माध्यम से निर्मित हुए तालाबों में बारिश के पानी को इकट्ठा किया जा सकेगा। किसान इकट्ठे हुए पानी का इस्तेमाल अपनी खेती कार्यों में कर सकेंगे।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को सन् 2013 में शुरू किया गया था। जिसे किसी कारणवश बीच में रोक दिया गया था।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सन् 2016 में इस योजना को दोबारा से 5 वर्षों के लिए राज्य में लागू कर दिया था। इन 5 वर्षों के लिए ₹500000 का बजट भी निर्धारित किया गया था।
  • Uttar Pradesh Khet Talab Yojana 2023 के तहत इच्छुक किसानों को आवेदन करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। क्योंकि इसके तहत आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया से किया जाता है।
  • यह योजना राज्य में किसानों के सामने आने वाली पानी की कमी की समस्या को दूर करेगी और साथ ही उनकी आय में वृद्धि करेगी।
  • आज के दौर में सभी किसानों द्वारा अपने खेत में सिंचाई के लिए पानी ट्यूबवेल के माध्यम से प्राप्त किया जाता है। जिसके कारण जमीन के अंदर पानी का स्तर नीचा होता जा रहा है। किसी समस्या का समाधान करने के लिए खेत तालाब योजना को शुरू किया गया है।

किसान सूर्योदय योजना का ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना के तहत पात्रता

  • आवेदक एक रजिस्टर्ड किसान होना चाहिए।
  • किसान को उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं लघु सीमांत किसान ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।
  • किसान किसी अन्य तालाब योजना का लाभ ना ले रहा हो।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • जमीन के कागजात
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  •  बैंक खाता विवरण

अल्पकालीन फसली ऋण योजना

खेत तालाब योजना उत्तर प्रदेश 2023 के तहत आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आवेदक को कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको योजनांये के सेक्शन के तहत मुद्रा एवं जल संरक्षण की योजनाये के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको राज्य प्रायोजित के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको Khet Talab Yojana का चयन करना है।
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक ओर नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको ऑनलाइन आवेदन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारियों को दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप उत्तर प्रदेश के तालाब योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

डेयरी उद्यमिता विकास योजना की पूरी जानकारी हिंदी में

khet Talab Yojana कृषि अधिकारी लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक को कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की Official Website पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको कृषि आधिकारिक लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे- यूजर नेम, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप कृषि अधिकारी लॉगिन कर सकते हैं।

Irrigation Pipeline Subsidy Scheme In Hindi

khet Talab Yojana: निर्माता कंपनियां एंपैनलमेंट की सूची कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको  महत्वपूर्ण सूचनाओं के सेक्शन के तहत निर्माता कंपनियां एंपैनलमेंट की सूची के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुलकर आ जाएगी।
  • इस फाइल में आप संबंधित जानकारी देख सकते हैं।

अपनी शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक को कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको संपर्क करें के टैब के तहत शिकायत दर्ज करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने ग्रीवेंस फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारियां जैसे- नाम, पता, जनपद, विषय, शिकायत, फोन नंबर, ईमेल आईडी एवं कैप्चा कोड को दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको सुरक्षित करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

राष्ट्रीय गोकुल मिशन के लाभ

शिकायत की स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक को कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको संपर्क करें के सेक्शन में जाना है।
  • अब आपको शिकायत की स्थिति के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको शिकायत संख्या दर्ज करनी है।
  • इसके बाद आपको खोजें के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।

कुसुम सोलर पंप वितरण योजना

khet Talab Yojana Helpline Number

  • राज्य कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश
  • कृषि भवन मदन मोहन मालवीय मार्ग
  • लखनऊ- 226001

स्माम किसान योजना क्या है?

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *