घरौनी क्या है | जानिए घरौनी प्रमाण पत्र के क्या है फायदे

घरौनी क्या है | Swamitav Yojana In Hindi | घरौनी प्रमाण पत्र डाउनलोड | Gramin awas abhilekh gharauni | घरौनी ऑनलाइन | Gharauni Certificate In Hindi | Pm Swamitav Yojna In Hindi

govt. scheme in hindi
घरौनी क्या है

सरकार डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए कई अनगिनत प्रयास कर रही है। इसके लिए लोक कल्याण हेतु कई योजनाओं की शुरुआत भी करती है। ऐसे ही योजनाओं में से एक है स्वामित्व योजना, जिसकी शुरुआत सरकार कर चुकी है। जिसके अंतर्गत ग्रामीणों को उनके संपति का मालिकाना हक के कागज यानी घरौनी प्रमाण पत्र प्राप्त करवा सके। यह प्रमाण पत्र डिजिटल भी होंगे जिन्हें वह आसानी से डाउनलोड भी कर सकेंगे।

लेकिन कई लोगो के मन एक सवाल भी आ रहा है कि घरौनी क्या है ? तो आज इसी विषय में चर्चा करने वाले है कि घरौनी क्या है, घरौनी योजना क्या है, घरौनी के क्या फायदे है, घरौनी प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करे, इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे, इसकी पूरी जानकारी आज हम इस लेख में देने जा रहे है। अतः इसे अंतिम तक पूरा अवश्य पढ़े।

घरौनी क्या है (Gharauni Kya Hai In Hindi)

लोगो के पुस्तैनी मकानों या उनके जमीन के ब्यौरे के प्रमाण पत्र को घरौनी कहा जाता है। घरौनी को आवासीय अभिलेख या प्रॉपर्टी कार्ड भी कहा जाता है। जिस तरह से खेत का लेखा जोखा खतौनी में होता है, ठीक उसी प्रकार घर का लेखा जोखा घरौनी में होता है। अब घरौनी ऑनलाइन भी देखा और डाउनलोड किया जा सकता है।

सरकार ने घरौनी प्रमाण पत्र यानी ग्रामीणों को उनके संपति के मालिकाना हक के कागज प्राप्त करवाने हेतु स्वामित्व योजना या घरौनी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत सभी ग्रामीणों को उनके घर के कागजात यानी घरौनी का प्रमाण पत्र दिया जा रहा है और ग्रामीण लोग आसानी से अपनी संपत्ति का पूरा ब्यौरा ऑनलाइन देख पाएंगे।

एकीकृत किसान पोर्टल

घरौनी योजना क्या है (Gharauni Scheme)

सरकार द्वारा 24 अप्रैल 2020 को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना की शुरुआत की गई थी। जिसे घरौनी योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीणों के जमीनों पर उनका मालिकाना हक मिल सके यानी घरौनी प्रमाण पत्र प्राप्त हो सके। इस योजना के तहत 2021 से 2025 तक यह लक्ष्य रखा गया है कि साढ़े छह लाख ग्रामीणों को इस योजना में शामिल किया जा सके।

घरौनी प्रमाण पत्र (Gharauni Certificate) मिल जाने के बाद ग्रामीण आसानी से अब अपनी जमीनों पर लोन प्राप्त कर पाएंगे। इसके साथ साथ ही इससे संपत्ति वाद विवाद भी नही होगा। संपत्ति वाद विवाद होने के असार बहुत कम होंगे।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची

घरौनी योजना का संछिप्त वर्णन

योजना का नामपीएम स्वामित्व योजना (घरौनी योजना)
विभाग पंचायतीराज मंत्रालय
घोषणापीएम मोदी द्वारा
आरंभ तिथि24 अप्रैल 2020
उद्देश्यग्रामीणों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक दिलाना
वेबसाइटhttps://egramswaraj.gov.in

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना

घरौनी प्रमाण पत्र से लाभ (Benifits Of Gharauni Certificate)

घरौनी प्रमाण पत्र के बहुत सारे लाभ है जिन्हे आपको जानना बेहद जरुरी है जो नीचे इस प्रकार है:–

  • ग्रामीणों के जमीनों पर उनका मालिकाना हक मिल जायेगा।
  • घरौनी प्रमाण पत्र से ग्रामीण अपने जमीनों पर लोन भी ले सकते हैं।
  • भूमि पर होने वाले अवैध कब्जे और भूमाफियों पर रोक लगेगी।
  • ग्रामीणों की जमीन का पूरा डाटा सरकार के पास पोर्टल पर मौजूद रहेगा। जिससे जमीन की जानकारी घर बैठे पोर्टल पर देख सकेगे।
  • घरौनी प्रमाण पत्र से संपत्ति विवादो में काफी कमी देखने को मिल सकती है।
  • जब खुद के जमीन का कागज होगा तो ऐसे में ग्रामीण आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगे।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम योजना क्या है ?

घरौनी प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करे

ग्रामीण नागरिक अपने भूमि का घरौनी प्रमाण पत्र आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकता है। लेकिन प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना या घरौनी योजना के अंतर्गत घरौनी प्रमाण पत्र डाउनलोड करने लिए आपको सरकार के SMS की प्रतीक्षा करनी होगी। घरौनी प्रमाण पत्र डाउनलोड, ग्रामीण तभी कर पाएंगे जब उनके मोबाइल में सरकार की तरफ से एक SMS भेजा जाएगा।

govt. scheme 2023
घरौनी प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन

जैसे ही सरकार के द्वारा आपके मोबाइल कोई SMS आता है तो आपको सबसे पहले उस SMS को पूरी अच्छी तरह पढ़ना होगा। फिर उसके बाद उसी SMS में एक लिंक भी दी गई होगी। जिसे ओपन कर के आप अपने संपति का प्रॉपर्टी कार्ड या घरौनी प्रमाण पत्र डाउनलोड आसानी से कर सकेगे।

कुसुम फ्री सोलर पैनल योजना

घरौनी प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना या घरौनी योजना के अंतर्गत आपको अपने जमीन का मालिकाना हक का कागज प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको हमारे कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो निम्नलिखित है:–

  • सबसे पहले आपको Svamita Scheme की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपको New Registration पर क्लिक कर देना है
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुल कर आ जायेगा। उसे अच्छी तरह सभी जानकारी देते हुए भर देना है और सबमिट पर क्लिक के Registration का प्रोसेस कंप्लीट कर लेना है।
  • इस तरह अपने सफलतापूर्वक Registration के प्रोसेस कंप्लीट कर लिया है।
  • अब आपको Registration से संबंधित जानकारी SMS या फिर ईमेल के माध्यम से दी जाएगी।

निष्कर्ष:

आज हमने इस आर्टिकल में घरौनी क्या है, घरौनी योजना क्या है, घरौनी के क्या फायदे है, घरौनी प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करे, इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस योजना से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।

किसानों के लिए सरकारी योजना

प्रश्न: घरौनी क्या है?

उत्तर: लोगो के पुस्तैनी मकानों या उनके जमीन के ब्यौरे के प्रमाण पत्र को घरौनी कहा जाता है। घरौनी को आवासीय अभिलेख या प्रॉपर्टी कार्ड भी कहा जाता है।

प्रश्न: घरौनी कैसे निकाले?

उत्तर: Svamita Scheme की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप अपना घरौनी आसानी से निकाल सकते है।

प्रश्न: घरौनी प्रमाण पत्र क्या है?

उत्तर: सरकार द्वारा 24 अप्रैल 2020 को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना की शुरुआत की गई थी। जिसे घरौनी योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीणों के जमीनों पर उनका मालिकाना हक मिल सके यानी घरौनी प्रमाण पत्र प्राप्त हो सके।


Posted

in

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *