Ration Card New Rules in Hindi 2023 | राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) से सम्बंधित जानकारी

राशन कार्ड हम सभी के लिए एक बुत ही अहम् दस्तावेज है| ऐसे में राशन कार्ड के बारें में जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है| हमारे देश में ऐसे बहुत से परिवार है, जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है व भोजन के लिए अनाज लेने में असमर्थ हैं| ऐसे परिवारों को सरकार राशन कार्ड के माध्यम से प्रतिमाह राशन दिया जा रहा है| राज्य के नागरिकों को सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जाता है| इसमें आपको सब्सिडी और खाद्य पदार्थ (गेंहू, चावल, आदि) काफी सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने में सहायता करते हैं|

govt. scheme 2023
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची

राशन कार्ड परिवार के मुखिया के नाम पर बनाया जाता है। यदि आप भी अपना राशन कार्ड बनवाना चाहते है, तो सबसे पहले आपको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची 2023 के बारें में जानकारी होना आवश्यक है| राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची 2023 और  Ration Card New Rules in Hindi के बारें में आपको यहाँ विस्तार से जानकारी दी जा रही है|

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची (National Food Security Act Eligibility List 2023)

आर्थिक रूप से कमजोर और गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत करने वाले परिवारों को राशन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा अधिनियम 10 सितंबर 2013 में पारित किया गया था। इसके अंतर्गत पात्र परिवारों को रियायती दरों पर राशन (गेंहू, चावल) प्रदान किया जाता है। इस स्कीम का लाभ सिर्फ उन्ही लोगो को प्रदान किया जाता है, जिनका नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची में शामिल है| यदि आप इस बात की जानकारी करना चाहते है, कि आपका नाम एनएसएस की पात्रता सूची में है या नही| इस बात की जानकारी आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते है।

नागरिकों की सुविधा के लिए एनएफएसए (NFSA)पात्रता सूची में आपना नाम देखने के लिए सरकार द्वारा अधिकारिक वेब पोर्टल उपलब्ध कराया गया है। जिसके माध्यम से देश का कोई भी नागरिक अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा इस पात्रता सूची में अपना नाम चेक कर सकता है। लेकिन बहुत से लोगो को इसकी प्रक्रिया के बारें में जानकारी न होने के कारण इसका लाभ प्राप्त करने से वंचित रह जाते है|

राशन कार्ड से नाम कैसे हटाये

एनएफएसए पात्रता सूची में ऑनलाइन नाम कैसे खोजे (How to Search for Names Online in NFSA Eligibility List)

  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्रता सूची में नाम खोजने के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट https://nfsa.gov.in/ पर जाना होगा|

अब आपके सामने होम पेज ओपन होगा, यहाँ आपको Ration Card section के अन्दर Ration Card Details On State Portals के आप्शन पर क्लिक करना होगा|

अब आपको अपने राज्य के नाम को सर्च कर उस पर क्लिक करना होगा|अब आपके सामनें आपके राज्य का स्टेट पोर्टल ओपन हो जायेगा, यहाँ आपको उन सभी जिलों का नाम दिखाई देगा, जो आपके राज्य के अंतर्गत आते है|

  • अब आपको अपने जिले के नाम सेलेक्ट करने के बाद उस जिले के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक या एरिया का नाम सेलेक्ट करना होगा।
  • अब अपने एरिया या ब्लॉक को सेलेक्ट करने के पश्चात उसके अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी राशन की दुकानों का नाम ओपन होगा । इसमें आपको अपने राशन की दुकान का नाम करना होगा।

सरकारी राशन की दुकान (FPS) को सेलेक्ट करते ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्रता सूची ओपन हो जाएगी| इस सूची में आप अपना नाम खोज सकते है।

इस प्रकार हम बड़ी सरलता से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची ऑनलाइन चेक कर सकते है। 

राशन कार्ड रिन्यू कैसे करें – APL & BPL

Ration Card New Rules in Hindi 2023

gobt. scheme in hindi
राशन कार्ड के नियमों में संशोधन की योजना

राशन कार्ड हमारे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है| सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Public Distribution System) के अंतर्गत सरकारी दामों में गेंहू, चावल आदि प्राप्त करने के लिए राशन कार्ड का होना अत्यंत आवश्यक है| आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि इस तरह के कार्ड आपकी पात्रता के अनुसार ही प्रदान किये जाते है| ऐसे में हमारे लिए राशन कार्ड के नियम अर्थात Ration Card New Rules in Hindi के बारें में जानना आवश्यक है|       

दरअसल खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा राशन कार्ड बनवानें के लिए इसके नियम बनाये गये है अर्थात इसके लिए पात्रता निर्धारित की गयी है| ताकि पात्र लोगो को इसका लाभ मिल सके| पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के अंतर्गत लोग की पात्रता के अनुसार अलग-अलग प्रकार के राशन कार्ड जैसे- बीपीएल, एपीएल, अंत्योदय कार्ड, अन्नपूर्णा कार्ड आदि जारी किये जाते है। यदि आप एक नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने जा रहे है, तो सबसे पहले आपको राशन कार्ड के नए नियमों के बारें में जानकारी होना आवश्यक है| राशन कार्ड के नए नियम 2023 इस प्रकार है-

  • राशन कार्ड के नए नियमों की मुताबिक, राशन कार्ड बनवानें हेतु आवेदक को भारतीय नागरिक होना आवश्यक है| 
  • राशन कार्ड बनवानें हेतु आवेदन करने वाले व्यक्ति की आयु 18 वर्ष के कम नही होनी चाहिए|
  • राशन कार्ड परिवार के मुखिया के नाम पर बनाया जाता है और नाबालिक पारिवारिक सदस्यों का नाम उनके माता-पिता के राशन कार्ड में शामिल होगा।  
  • राशन कार्ड में परिवार के मुखिया के अलावा अन्य सभी पारिवारिक सदस्यों का नाम और आयु का विवरण दर्ज किया जाता है।
  • राशन कार्ड में जिन-जिन सदस्यों का नाम अंकित किया जा रहा है, उनका परिवार के मुखिया से नजदीकी सम्बन्ध होना आवश्यक है| 
  • किसी अन्य राज्य में आवेदक के नाम पर राशन कार्ड नहीं होना चाहिए।
  • राशन कार्ड में शामिल किये जानें वाले लोगो का नाम किसी अन्य राशन कार्ड में शामिल नहीं होना चाहिए ।
  • आवेदक की पात्रता के मुताबिक अंत्योदय, बीपीएल, एपीएल या अन्नपूर्णा राशन कार्ड जारी किये जाते है।
  • राशन कार्ड जारी होने के पश्चात सत्यापन प्रक्रिया के अंतर्गत यदि आवेदक अपात्र पाया जाता है, तो उनका राशन कार्ड खाद्य विभाग द्वारा कभी भी निरस्त किया जा सकता है।
  • बीपीएल राशन कार्ड प्राप्त करने के लिए आवेदक का नाम बीपीएल सूची में होना आवश्यक है।    

पात्र गृहस्थी अंतोदय राशन कार्ड क्या है

राशन कार्ड के नियमों में संशोधन की योजना (Ration Card Rules Scheme to Amend)

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (Department of Food & Public Distribution)  द्वारा राशन कार्ड के नियमों में संशोधन करने की योजना बनायीं जा रही है, ताकि आरती रूप से गरीब और जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके| खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के मुताबिक इस समय देशभर में 80 करोड़ लोग राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) का लाभ प्राप्त कर रहे हैं, और इनमें से बहुत से लोग ऐसे हैं, जो आर्थिक रूप से संपन्न होने के बावजूद राशन कार्ड का गलत उपयोग कर रहे है| इसी को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा मानकों में संशोधन करने की योजना बनायीं जा रही है| ताकि गैर-जरूरतमंद लोग इसका गलत तरीके से इस्तेमाल न कर सकें|


Posted

in

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *