मशरूम के बारे में लगभग सभी लोग जानते है, यह हमारी नजदीकी बाजार में भी आसानी से मिल जाता है | मशरूम की सब्जी को लोग बड़े चाव के साथ खाते है, किन्तु क्या आप जानते है, कि मशरूम की कुछ ऐसी भी किस्में है, जिनकी कीमत 30 हज़ार रूपए तक भी होती है, किन्तु इस तरह की क़िस्म को काफी खतरों के बीच से तलाशा जाता है |
Contents
मशरूम के रेट से सम्बंधित जानकारी
जिसके बाद इन्हे बड़े-बड़े होटलो में पहुंचाया जाता है, लेकिन भारतीय बाजार में सामान्य मशरूम की कीमत काफी कम होती है, ताकि आम आदमी भी इस मशरूम को आसानी से खरीद सके | इस लेख में आपको मशरूम के भाव के बारे में जानकारी दी जा रही है |
सबसे महंगे मशरूम का भाव (Most Expensive Mushroom Price)
सबसे मंहगा मशरूम 30 हज़ार की कीमत से बिकने वाला दुलर्भ क़िस्म का मशरूम कश्मीर हिमालय के ऊँचे पर्वतो में पाया जाता है | इस मशरूम को पाने के लिए लोग घंटो चलकर पहाड़ी पर पहुंचते है, फिर वहां से मशरूम को तोड़कर घर लाते है | इन ऊँचे पहाड़ो पर मशरूम का मिलना एक लॉटरी के जैसा है, क्योकि कभी-कभी वहां पर मशरूम एक किलो मिल जाता है, तो कभी एक पाव या खाली हाथ भी लौटना पड़ सकता है|
कश्मीर के स्थानीय लोग मशरूम को गुच्छी के नाम से पुकारते है | यह मशरूम देखने में काले रंग की होती है, और ऐसा लगता है, कि मधुमक्खी का छत्ता बना हुआ हो | यह मशरूम ऊँचे पहाड़ो पर पाया जाता है, जिस वजह से बाज़ारो में इस मशरूम की कीमत काफी अधिक होती है | पूरे वर्ष में सिर्फ बसंत का ही महीना होता है, जब यह गुच्छी मशरूम उगता है |
यह दुर्लभ मशरूम अन्य क़िस्म की मशरूम की तुलना में हर चीज में अलग होता है | जहा पर बाजार में मिलने वाला मशरूम तुड़ाई के बाद पैक होकर बिकने के लिए तैयार हो जाता है, वही इस मशरूम के साथ यह प्रक्रिया नहीं अपनाई जाती है | इस मशरूम को तोड़ने के पश्चात् अच्छे से सुखा लेते है, जिसके बाद यह सिकुड़ कर छोटे आकार का हो होता है | इसके बाद इन्हे बाजार में बेचा जाता है, और कीमत भी काफी अच्छी मिलती है|
कश्मीर का गुच्छी मशरूम काफी मशहूर है, और इसकी मांग भी अधिक रहती है | इस मशरूम का इस्तेमाल भारत और विदेश के फाइव स्टार होटलो में कई तरह की डिशों को तैयार करने के लिए किया जाता है | इस क़िस्म के सबसे कम गुणवत्ता वाला गुच्छी मशरूम का भाव भी 12 हज़ार रूपए प्रति किलो होता है, वही अगर अच्छी गुणवत्ता वाले मशरूम की बात करे तो यह भाव 30 हज़ार रूपए तक पहुंच जाता है|
मशरूम की खेती की ट्रेनिंग
मशरूम का मंडी भाव 2025 (Today Mushroom Bhav 1 March )
राज्य | जिला मंडी | न्यूनतम भाव | अधिकतम भाव |
हिमाचल प्रदेश | पालमपुर | 3,620 | 3,650 |
पंजाब | जालंधर सिटी (जालंधर) | 6,750 | 9,100 |
हिमाचल प्रदेश | कुल्लू | 13,000 | 15,000 |
हिमाचल प्रदेश | पालमपुर | 3,500 रूपए प्रति क्विंटल | 3,500 रूपए प्रति क्विंटल |
पंजाब | जालंधर सिटी (जालंधर) | 6,800 रूपए प्रति क्विंटल | 8,100 रूपए प्रति क्विंटल |
हिमाचल प्रदेश | कुल्लू | 13,000 रूपए प्रति क्विंटल | 15,000 रूपए प्रति क्विंटल |
हिमाचल प्रदेश | चंबा | 5,000 रूपए प्रति क्विंटल | 6,000 रूपए प्रति क्विंटल |
उत्तराखण्ड | देहरादून | 3,500 रूपए प्रति क्विंटल | 4,500 रूपए प्रति क्विंटल |
हिमाचल प्रदेश | मंडी (मंडी) | 16,000 रूपए प्रति क्विंटल | 17,500.00 रूपए प्रति क्विंटल |
जम्मू और कश्मीर | नरवाल जम्मू (एफ एंड वी) | 10,000 रूपए प्रति क्विंटल | 11,000 रूपए प्रति क्विंटल |
जम्मू और कश्मीर | कठुआ | 12,000 रूपए प्रति क्विंटल | 14,000 रूपए प्रति क्विंटल |
हिमाचल प्रदेश | पांवटा साहिब | 10,000 रूपए प्रति क्विंटल | 14,000 रूपए प्रति क्विंटल |
पंजाब | फरीदकोट | 10,000 रूपए प्रति क्विंटल | 10,000 रूपए प्रति क्विंटल |
हिमाचल प्रदेश | कांगड़ा (जयसिंहपुर) | 3,500 रूपए प्रति क्विंटल | 3,800 रूपए प्रति क्विंटल |
पंजाब | बाघापुराण | 2,500 रूपए प्रति क्विंटल | 3,000 रूपए प्रति क्विंटल |
हिमाचल प्रदेश | सोलन | 10,000 रूपए प्रति क्विंटल | 12,000 रूपए प्रति क्विंटल |
पंजाब | नवां शहर (सब्जी मंडी) | 1,500 रूपए प्रति क्विंटल | 1,700 रूपए प्रति क्विंटल |
पंजाब | बरनाला | 8,000 रूपए प्रति क्विंटल | 8,000 रूपए प्रति क्विंटल |
पंजाब | पटरान | 3,300 रूपए प्रति क्विंटल | 3,300 रूपए प्रति क्विंटल |
हिमाचल प्रदेश | ऊना | 9,000 रूपए प्रति क्विंटल | 10,000 रूपए प्रति क्विंटल |
पंजाब | मनसा | 8,000 रूपए प्रति क्विंटल | 9,000 रूपए प्रति क्विंटल |
पंजाब | बस्सी पटना | 9,000 रूपए प्रति क्विंटल | 11,000 रूपए प्रति क्विंटल |
हिमाचल प्रदेश | कांगड़ा (जसौर) | 8,000 रूपए प्रति क्विंटल | 9,000 रूपए प्रति क्विंटल |
हरियाणा | सधौरा | 6,000 रूपए प्रति क्विंटल | 7,000 रूपए प्रति क्विंटल |
हरियाणा | थानेसर | 6,000 रूपए प्रति क्विंटल | 8,500 रूपए प्रति क्विंटल |
हरियाणा | शहजादपुर | 5,000 रूपए प्रति क्विंटल | 5,000 रूपए प्रति क्विंटल |
ओडिशा | केसिंगा | 20,000 रूपए प्रति क्विंटल | 22,000 रूपए प्रति क्विंटल |
हिमाचल प्रदेश | बिलासपुर | 10,000 रूपए प्रति क्विंटल | 11,000 रूपए प्रति क्विंटल |
हिमाचल प्रदेश | नहान | 7,000 रूपए प्रति क्विंटल | 8,000 रूपए प्रति क्विंटल |
पंजाब | मोरिंडा | 3,000 रूपए प्रति क्विंटल | 3,000 रूपए प्रति क्विंटल |
मशरूम की मांग में बढ़ोतरी (Mushrooms Demand Increase)
मशरूम की खेती से होने वाली कमाई और बाज़ारो में बढ़ती मांग को देखते हुए, किसान भाई मशरूम की खेती से अतिरिक्त कमाई कर लाभ कमा रहे है | पहाड़ी पर मिलने वाली मशरूम तो लोगो के लॉटरी की तरह होती है, किन्तु पहाड़ो पर मशरूम की खोज करना भी एक बड़ी चुनौती रहती है | पहाड़ो पर मशरूम की खोज करते हुए कई बार किसानो भाई जंगली जानवरो के हमले का शिकार भी हुए है | बीबीसी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 10 वर्षो में पूरे विश्व में ही इस तरह के मशरूम की डिमांड काफी बड़ी है |
दूधिया मशरूम की खेती कैसे करें
Leave a Reply