धान काटने की मशीन – नाम, Dhan Katne Ki Machine Price in India 2023

धान की कटाई का सीजन आरम्भ हो चुका है, और सभी छोटे बड़े किसान फसल की कटाई करने के लिए तैयार हो गए है | छोटे किसान तो हसिये से अपनी फसल को काट लेते है, किन्तु बड़े किसानो का हसिये जैसी चीजों से काम नहीं चल पाता है, तथा मजदूरों की भारी कमी की वजह से यह काम और भी मुश्किल हो जाता है | इन्ही दिक्कतों को देखने हुए कई कंपनियो ने बाज़ारो में फसल काटने वाली मशीनों को उतार दिया है | ऐसी ही एक मशीन है, जिसे क्रॉप कटर कहते है |

धान काटने की मशीन से सम्बंधित जानकारी

kheti kisani
धान काटने की मशीन

यह सभी मशीन ज्यादा महंगी नहीं होती है, साथ मशीन को किराए पर चलाकर अच्छे पैसे भी कमाए जा सकते है | फसल की कटाई करने वाली यह मशीन रीपर भी कहलाती है | इस मशीन से धान, गेहूं, ज्वार और धनिया जैसी फसलों की कटाई बखूबी कर सकते है | आप बस ब्लेड बदलकर मक्के की कटाई भी कर सकते है | इसके अलावा एक और मशीन है, जो विशेष कर बड़े किसानो द्वारा फसल की कटाई के लिए उपयोग में लायी जाती है, जिसे कंबाइंड हार्वेस्टर कहते है | किसान अपनी जरूरत के अनुसार मशीन का चुनाव कर सकते है, यहाँ पर आपको धान काटने की मशीन – नाम व Dhan Katne Ki Machine Price in India 2023 के बारे में बताया जा रहा है |

गेहूं काटने की मशीन

धान काटने की मशीन (Paddy Cutting Machine)

धान की फसल काटने के लिए रीपर मशीन का भी इस्तेमाल किया जाता है, किन्तु जब अधिक क्षेत्रफल में फसल की कटाई करनी हो तो कंबाइंड हार्वेस्टर का इस्तेमाल करते है | कंबाइंड हार्वेस्टर फसल की कटाई के अलावा एक साथ कई काम कर लेता है | किसान कम फसल की कटाई में रीपर मशीन का ही उपयोग करते है, जो कम समय में ही धान के फसल की कटाई कर देता है, जिससे समय और मजदूरी दोनों की बचत होती है | वही कंबाइंड हार्वेस्टर काफी महंगी मशीन होती है, जिसे अधिक फसल कटाई यानि व्यावसायिक कटाई के लिए ख़रीदा जाता है |

छोटू मशीन (Shorty Machine)

किसानो को छोटी फसल की कटाई में अक्सर समस्या होती है | इन फसलों में चना और सोयाबीन शामिल है | इसके लिए किसान बाजार में मौजूद कई रीपर मशीनों को आजमा सकते है | छोटी फसल की कटाई के लिए बाजार में आपको छोटू मशीन के नाम से रीपर मशीन मिल जाएगी | जिससे आप सोयाबीन, बरसीम और चने की फसल को आसानी से काट सकते है | छोटू रीपर मशीन एक फुट छोटे पौधों को भी आसानी से काट देता है | इस मशीन में 50 CC वाला 4 स्ट्रोक इंजन होता है, तथा इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले लगी होती है, जिससे काम करने की जानकारी मिलती है | इस मशीन को आप 1 वर्ष की वारंटी के साथ 30 हज़ार रूपए में खरीद सकते है |

छोटू मशीन से कमाई (Chhotu Machine Earning)

किसी भी मशीन की कमाई फसल की कटाई पर निर्भर करती है | दिन में जितनी ज्यादा फसल काटी जाएगी उतनी ही ज्यादा कमाई भी होगी | छोटू मशीन का किराया प्रति बीघा 300 रूपए है | यदि एक दिन में 5 से 6 बीघा फसल की कटाई की जाती है, तो 1500 रूपए से लेकर 1800 रूपए तक की कमाई हो जाएगी | बात अगर फसल की कटाई में आने वाले खर्च की करे तो एक बीघा फसल की कटाई में आधा लीटर डीज़ल की खपत होती है, तथा मेंटिनेंस का खर्च भी काफी कम आता है | सभी खर्चो को हटा दे तो प्रति बीघा 200 रूपए की बचत हो जाती है, तथा एक एकड़ से 1200 रूपए की कमाई कर सकते है |

कंबाइंड हार्वेस्टर मशीन (Combined Harvester Machine)

कंबाइंड हार्वेस्टर मशीन का चुनाव आपके लिए एक बेहतर विकल्प है | किन्तु ट्रेक्टर कंबाइंड हार्वेस्टर मशीनो में से किसी एक बेहतर मशीन का चयन करना आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है | इसलिए सभी स्पेसिफिकेशन्स और उचित मूल्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर बेहतर विकल्प चुनना बेहतर होता है|

आप दशमेश, हिंदी एग्रो, न्यू हिंद, प्रीत में से किसी एक ब्रांड को चुन सकते है | इसके अलावा कटिंग चौड़ाई के अनुसार दो फिल्टर्स मौजूद है, जो 1 से 10 और 11 से 20 तक होते है | आप पावर सोर्स सेल्फ प्रोपेल्ड या माउंटेड के अनुसार भी फ़िल्टर चुन सकते है | यहाँ आपको खेत में कंबाइंड हार्वेस्टर की भूमिका बताई जा रही है|

कंबाइंड हार्वेस्ट मशीन का खेत में कार्य (Combined Harvest Machine Field Work)

  • कंबाइंड मशीन की मौजूदगी में अन्य किसी मशीन की जरूरत खेत में नहीं होती है, क्योकि यह अकेले ही थ्रेसरिंग, रिपिंग और विनोनिंग कर सकता है|
  • ट्रैक्टर कंबाइंड हार्वेस्टर सभी कार्यो को तेजी से करता है, और कृषि उत्पादकता को भी बढ़ाता है |
  • यह हार्वेस्ट मशीन अन्य मशीनों की तुलना में अनाज को अधिक सफाई से काटती है |
  • कंबाइन हार्वेस्टर मैनुअल प्रक्रिया के मुकाबले कार्य करने में बहुत कम समय लेता है |
  • मानवीय लागत तुलना में कंबाइन हार्वेस्टर बहुत ही कम लागत में कार्य को पूरा कर देता है, जिससे समय और पैसा दोनों की बचत होती है |

भारत में सबसे अच्छा ट्रैक्टर कौन सा है ?

Dhan Katne Ki Machine Price in India 2023

आप बाजार से टॉप ब्रांड के कंबाइंड हार्वेस्टर को खरीद सकते है | बाजार में आपको कई तरह के कंबाइंड हार्वेस्टर जैसे :- न्यू हार्वेस्टर मशीन, मिनी हार्वेस्टर मशीन और राइस हार्वेस्टर मिल जायेंगे, जिसकी कीमत 15.50 लाख रूपए से लेकर 26.70 लाख रूपए तक हो सकती है |

forming ideas
Paddy Cutting Machine

कंबाइंड हार्वेस्टर की सूची (Combined Harvesters List)

कंबाइंड हार्वेस्टर मॉडलपॉवरकाटने की चौड़ाई
प्रीत 987101 HP14 फीट
महिंद्रा अर्जुन 605——11.81 फीट
शक्तिमान सुगरकेन हार्वेस्टर173 HP——
करतार 4000——14 फुट
कुबोटा हार्वेसकिंग DC-68G-HK——900 x 1903 MM
दशमेश 9100 सेल्फ कंबाइन हार्वेस्टर——14 फीट
प्रीत 749——9 फ़ीट
क्लास जैगुआर 25————
प्रीत 987 – डीलक्स मॉडल एसी केबिन110 HP14 फ़ीट (4.3m)
दशमेश 912- 4x4Min 55 HP12 फीट
क्लास क्रॉप टाइगर 30 टेरा ट्रेक——7 फ़ीट
न्यू हॉलैंड TC5.30——4.57/15
यानमार AW70GV——2055 mm
दशमेश 913——13 फ़ीट
दशमेश 912Min 50 HP12 फ़ीट
केएस ग्रुप केएस 9300 – क्रॉप मास्टर——14.10 फ़ीट
जॉन डियर W70 ग्रेन हार्वेस्टर——14 फ़ीट
हिन्द एग्रो हिंद 799 -मल्टीक्रॉप सेल्फ प्रोपेल्ड कंबाइन हार्वेस्टर——4280 MM
हिन्द एग्रो हिन्द 99 – स्ट्रॉ रीपर————
दशमेश 6100 मेज़ कंबाइन हार्वेस्ट————
विशाल 435————
प्रीत 949 TAF——7 फ़ीट
प्रीत 849——14 फ़ीट

JCB क्या होती है ?

धान काटने वाली मशीन का कितना दाम है?

छोटू रीपर मशीन से 1 फुट तक के पौधों की भी आसानी से कटाई होती है. इसमें 50सीसी का 4 स्ट्रोक इंजन होता है और इलेक्ट्रॉनिक डिसप्ले के माध्यम से मशीन के काम के बारे में जानकारी मिलती रहती है. यह मशीन 29 हजार में मिलती है और 1 साल की वारंटी है.

धान कटाई मशीन का क्या नाम है?

कम्बाइंड हार्वेस्टर मशीन (Combined Harvester Machine)

धान फसल की कटाई के लिए कम्बाइंड हार्वेस्ट मशीन का उपयोग तेजी से होने लगा है। इस मशीन के माध्यम से खेत में खड़ी फसल की बालियों यानी अनाज की कटाई की जाती है और उसकी मढ़ाई और गहाई की जाती है।

ट्रैक्टर से गेहूं काटने वाली मशीन की कीमत क्या है?

ट्रैक्टर चलित रीपर की कार्य क्षमता 0.40हेक्टेयर/ घंटा होती है। इसका मूल्य लगभग 75000/- रुपए हैं तथा इसके द्वारा में गेहूं कटाई की लागत लगभग 1100/- रुपए प्रति हेक्टेयर आती है।

फसल काटने की मशीन का क्या नाम है?

थ्रेशर मशीन (Thresher Machine)

थ्रेशर मशीन को भी फसल की कटाई के लिए उपयोग किया जाता है. इसका अधिकतर इस्तेमाल अनाज को डंठल से अलग करने के लिए होता है.

रीपर का कीमत कितना है?

रीपर बाइंडर मशीन की कीमत (reaper binder machine price)

बाजार में कई प्रकार की रीपर बाइंडर मशीन मिलती है। ऑटोमैटिक रीपर बाइंडर मशीन की कीमत 50 हजार रुपए से लेकर 2.5 लाख रुपए तक होती है। जबकि ट्रैक्टर से चलने वाली रीपर की कीमत 80 हजार से 2 लाख रुपए तक है।


Posted

in

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *