दयाल पशु आहार 2023 | दयाल पशु आहार प्राइस व डीलरशिप [Dayal Pashu Aahar]

दयाल पशु आहार से सम्बंधित जानकारी

वर्तमान समय में पशुपालकों को अपने दुधारू पशुओं से अधिक मात्रा में दूध का उत्पादन प्राप्त करने के लिए उन्हें एक बेहतर खुराक देनी पड़ती है, जिसे संतुलित पशु आहार के रूप में जाना जाता है | संतुलित पशु आहार में पशुओं के आहार के लिए मुख्य तत्व जैसे- कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates), प्रोटीन (Proteins), वसा (Fats), खनिज लवण (Minerals), विटामिन (Vitamins) और पानी आदि का मिश्रण तैयार करते है | आज के समय में पशुओं को इस संतुलित पशु आहार बनानें वाली कम्पनियों की मार्केट में भरमार है |

kheti kisani 2023
दयाल पशु आहार 2023

लेकिन कुछ कम्पनियां ऐसी है, जिनके प्रोडक्ट्स पर पशुपालक अत्यधिक भरोसा करते है | इन्ही में एक दयाल पशु आहार है, जिसकी मार्केट में डिमांड काफी अधिक है | आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दयाल पशु आहार 2023 के बारें में जानकारी साझा कर रहे है | इसके साथ ही आपको यहाँ दयाल पशु आहार प्राइस व डीलरशिप [ Dayal Pashu Aahar ] से सम्बंधित जानकारी प्रदान की जा रही है |

अमूल पशु आहार 

दयाल पशु आहार 2023 क्या है (Dayal Pashu Aahar in Hindi)

दयाल समूह एक संपन्न कृषि-व्यापार कंपनी है। यह कम्पनी जिंक सल्फेट, सूक्ष्म और मैक्रो-पोषक उर्वरकों, पशु-पोल्ट्री-एक्वा फीड्स, जैव-जैविक उर्वरकों और प्लांट ग्रोथ प्रमोटर्स, हाई-टेक बीजों और टिश्यू कल्चर रोपण सामग्री के सबसे प्रतिष्ठित निर्माताओं में से हैं। दयाल प्रीमियम गुणवत्ता वाले पशु आहार (Pashu Aahar) बनाती है और अपने फ़ीड और कृषि सेवाओं के साथ पशुओं के उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार करने का प्रयास करती है। दयाल सभी प्रकार के जानवरों के लिए 0-5 लीटर से लेकर 40 लीटर दूध देने वाले जानवरों तक टाइप I, टाइप II, ISI, मैश और पैलेट के रूप में फ़ीड बनाता है।

दयाल ग्रुप को वर्ष 1979 में स्थापित किया था, जिसका मुख्यालय मेरठ में है और यहाँ लगभग 1,000 से अधिक लोग कार्यरत हैं। दयाल ग्रुप की व्यापक वितरण सुविधाएं भारत और विदेशों के विभिन्न राज्यों में फैली हुई हैं।

दयाल पशु आहार के प्रोडक्ट्स (Dayal Pashu Aahar Products)

पशुपालन के क्षेत्र में दयाल ग्रुप के विभिन्न उत्पाद इस प्रकार है-

  • संगम पशु आहार (Sangam Cattle Feed)
  • सुपर पशु आहार (Super Cattle Feed)
  • पंजाबी चूरी पशु आहार (Punjabi Churi Cattle Feed)
  • डेयरी पल्स संतुलित आहार (Dairy Pulse Balanced Feed)
  • शक्ति पशु आहार (Shakti Cattle Feed)
  • शक्ति गोल्ड संतुलित पशु आहार (Shakti Gold Balanced Cattle Feed)
  • अनमोल सुपर स्पेशल ब्रांड पशु आहार (Anmol Super Special Brand Cattle Feed)
  • सुपर पॉवर बाईपास पशु आहार (Super Power Bypass Cattle Feed)

दयाल पशु आहार प्राइस (Dayal Pashu Aahar Price)

संगम पशु आहार 50 Kg.970 रुपये
सुपर पशु आहार 50 Kg. 1100 रुपये
पंजाबी चूरी पशु आहार 50 Kg.1150 रुपये
डेयरी पल्स संतुलित आहार 50 Kg.1150 रुपये 
शक्ति पशु आहार 50 Kg.1250 रुपये
शक्ति गोल्ड संतुलित पशु आहार 50 Kg.1350 रुपये
अनमोल सुपर स्पेशल ब्रांड पशु आहार 50 Kg.1030 रुपये
सुपर पॉवर बाईपास पशु आहार 50 Kg.1060 रुपये

दयाल पशु आहार के लाभ (Dayal Pashu Aahar Benifits)

  • दयाल ग्रुप द्वारा पशुओं के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण पशु आहार बनाती है|
  • दयाल पशु आहार निर्माता ग्रुप द्वारा दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पशु आहार का उत्पादन करती है |
  • इस कम्पनी का पशु आहार सभी प्रकार के दुधारू पशुओं को हेल्थी बनाता है |
  • यह पशु आहार पशुओं के शारीर को रोगों से लड़ने की शक्ति, प्रजनन शक्ति (Fertility), एंजाइम और हार्मोन्स (Enzymes and Hormones) की सामान्य क्रिया एवं दुग्ध उत्पादन की वृद्धि में सहायक होते है |
  • दयाल ग्रुप द्वारा सभी प्रकार के पशु आहार सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाये जाते है |
  • यह पशु आहार कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates), प्रोटीन (Proteins), वसा (Fats), खनिज लवण (Minerals), विटामिन (Vitamins) आदि पोषक तत्वों से भरपूर है |
  • यह संतुलित पशु आहार समस्त दुधारू जानवरों के लिए तैयार किया गया है, इसके नियमित सेवन से पशु स्वस्थ और निरोगी रहते है |
  • दयाल पशु आहार में उच्च मात्रा में प्रोटीनयुक्त अनाज के दानों को मिश्रित किया जाता है |

टाटा पशु आहार 

दयाल पशु आहार मिलने का स्थान (Dayal Pashu Aahar Place to Get)

kheti kisani in hindi
दयाल पशु आहार के लाभ

दयाल पशु आहार केन्द्रों पर आप इस कम्पनी द्वारा निर्मित सभी प्रकार के पशु आहार न्यूनतम मूल्य पर खरीद सकते है | इसके अलावा आप अपने नजदीकी किसी भी पशु आहार की दुकान से भी इसे प्राप्त कर सकते है | आज के डिजिटल दौर में आप इसे ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे प्राप्त कर सकते है क्योंकि यह बहुत सी पोर्टल साईट पर उपलब्ध है |

दयाल पशु आहार की डीलरशिप कैसे ले (Dayal Pashu Aahar Dealership)

आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट https://www.dayalgroup.com/ पर जाकर यहाँ से विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट्स की जानकारी प्राप्त कर डीलरशिप के लिए आवेदन कर सकते है| दयाल समूह भारत के अग्रणी कृषि समूहों में से एक है। यह ग्रुप अग्रणी उत्पादकों और पादप उर्वरकों और पोषक तत्वों, पशु चारा और पूरक और बीज के विपणक में से एक हैं| किसानों और उपभोक्ताओं के बीच एक अनिवार्य कड़ी के रूप में कार्य करते हुए यह फसलों की उपज और उत्पादकता में सुधार करने का प्रयास करते हैं और इसलिए किसान को उनकी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त करने में मदद करते हैं।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *